गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ करते पर्यटन मंत्री, सांसद व अन्य (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'सैफई में होता था नंगा नाच', गोरखपुर महोत्सव के मंच से मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर बोला तीखा हमला

Gorakhpur Mahotsav का उद्घाटन किया गया। पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह ने सपा के सैफई महोत्सव पर अश्लीलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा योगी सरकार में त्योहार सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते है

सौरभ शर्मा

Gorakhpur Mahotsav 2026: गोरखपुर महोत्सव का आगाज होते ही सियासी पारा भी चढ़ गया है। रविवार को महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पूर्व की सपा सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने सैफई महोत्सव की तुलना करते हुए कहा कि वहां बॉलीवुड का 'नंगा नाच' होता था, जबकि योगी सरकार में संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। उनके इस बयान ने उद्घाटन समारोह में ही राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहले हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहाकर फूहड़ता परोसी जाती थी, जिससे हमारी परंपराओं की धज्जियां उड़ती थीं। लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब महोत्सव में स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों को मंच मिलता है और भारतीय विरासत का सम्मान होता है। चंपा देवी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और संस्कृति की झलक देखी।

विरासत बनाम फूहड़ता

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में भारत की संस्कृति और विरासत को देश-विदेश में जो पहचान मिली है, वह अभूतपूर्व है। आज पूरी दुनिया हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचान रही है और गोरखपुर महोत्सव इसी बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने सपा शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय सैफई महोत्सव में बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियां अश्लीलता परोसते थे, जिसे 'नंगा नाच' कहना गलत नहीं होगा। तब जनता के पैसों की बर्बादी होती थी, लेकिन आज हर कलाकार को समान सम्मान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

सुरों की सजेगी महफिल

चंपा देवी पार्क में 11 से 17 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन को खास बनाने के लिए 11, 12 और 13 जनवरी को बॉलीवुड और भोजपुरी नाइट का तड़का भी लगेगा। इन तीन दिनों में देश के मशहूर गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस भव्य आयोजन का औपचारिक समापन 13 जनवरी को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह महोत्सव अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने का एक माध्यम बन गया है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात