गाजियाबाद में भरभराकर गिरा मकान का लेंटर Source- Social Media
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

Ghaziabad Building Collapse: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शहीद नगर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव अभियान जारी है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा।

  • 3-4 लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

  • हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Shahibabad Building Collapse: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मलबे में 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

शाम 7 बजे के आसपास मिली हादसे की सूचना

डीसीपी ऋजुल कुमार ने बताया कि सोमवार, 12 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी रविंदर गौतम की टीम, फायर सर्विस के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में चार लोग दबे हुए थे, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था। वहीं, छह अन्य लोग बिल्डिंग के बाहर मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक, सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कच्चा लेंटर गिरने की आशंका

गाजियाबाद के डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में गोदाम बनाया जा रहा था। शुरुआती तौर पर कच्चे लेंटर को गिरने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, निर्माण में संभावित खामियों और हादसे के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ट्रांस हिंडन ने कई थाना प्रभारियों को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।

फिलहाल, हादसे के वक्त निर्माणाधीन बिल्डिंग में मौजूद लोगों की कुल संख्या और लेंटर गिरने के सभी कारणों की जांच की जा रही है।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया