सिलेंडर हादसा,(सोर्स: सौजन्य AI) 
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे

Uttar Pradesh Fire: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 9 लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रिया जैस

Fatehpur Fire Erupts in House: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस लीक होने के चलते इस अग्निकांड की खबर सामने आई है। दो कमरों के मकान में आग देखते-ही-देखते आग फैल गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे के वक्त घर के अंदर करीब 6 लोग मौजूद थे। घर के अंदर मौजूद लोगों को बचाने के लिए 3 अन्य लोग अंदर घुसे। इस हादसे में सभी 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

8 लोगों की हालत गंभीर

मकान में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान देखते-ही-देखते आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और दमकल विभाग को सूचना दी। कल्यानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल सभी लोगों को मलवां मेडिकल कॉलेज में तुरंत इलाजे के लिए भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 8 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने घायलों से लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाया और उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर से काफी देर से गैस लीक होने की गंध आ रही थी। इस बीच अचानक आग धधक उठी और पूरे मकान में आग की लपटें उठने लगी और कमरे धुएं से भर गए। अंदर से लोगों के चिखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी और लोग भागते दिखाई दिए। घर में मौजूद लोगों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भी अपनी जान जोखिम में डाली।

तीन लोग घर के अंदर घुसे और लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक परिवार के कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें