राम मंदिर (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप

Ram Mandir Donation Scam: रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव में छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों ने आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से लगभग 10 से 12 लाख रुपये बरामद किए।

अर्पित शुक्ला

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर में दान पात्र से पैसे चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दानपात्र से धन के कथित गबन के मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव में छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों ने आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से लगभग 10 से 12 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई है।

27 वर्षीय लवकुश मिश्रा, जो राम मंदिर में कर्मचारी था। आरोप है कि लवकुश मिश्रा दानपात्र में चढ़ाए गए धन के गबन में शामिल रहा। छापेमारी के दौरान बरामद पैसों को जांच टीम अपने साथ ले गई।

पिता ने घर का ताला तोड़कर ले जाने का लगाया आरोप

वहीं, लवकुश के पिता बच्चूलाल मिश्रा का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े तीन-चार लोग उनके घर पहुंचे और ताला तोड़कर नकदी अपने साथ ले गए। लवकुश के पिता का कहना है कि उनको इस पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वो लंबे वक्त से गाजियाबाद में ही रह रहे थे। बच्चूलाल ने यह भी कहा कि अयोध्या में बन रहे उनके मकान को लेकर जो चर्चाएं की जा रही हैं, उनका उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि मकान निर्माण के लिए उन्होंने पहले से खरीदी गई जमीन और लगभग 10-12 बीघा कृषि भूमि गिरवी रखी गई है।

मंदिर में एक साल पहले मिली थी नौकरी

लवकुश मिश्रा के गांव के लोगों का कहना है कि वह पहले कार मिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद लगभग एक वर्ष पहले उसको राम मंदिर ट्रस्ट में नौकरी मिली थी। ग्रामिणों का कहना है कि नौकरी मिलते ही उसकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव दिखाई देने लगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव आने पर लवकुश खुलकर खर्च करता था। कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि एक बार उसने शराब के ठेके पर लगभग 50 हजार रुपये खर्च किए थे। हालांकि लोगों के इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

घूर में छिपाए गए रुपये मिलने की चर्चा

बता दें कि लवकुश ने कथित तौर पर कुछ पैसे गांव के एक घूर (गोबर के ढेर) में छिपाकर रखे थे। ग्रामिणों का दावा है कि पुलिस ने वहां से भी एक बोरी रुपये बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे