'T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान बिजली न कटे: वाराणसी बिजली विभाग (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

'T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान बिजली कटी तो...', वाराणसी में बिजली विभाग का फरमान, किस बात का सता रहा डर?

Uttar Pradesh News: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मैच के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे और किसी भी तरह की कटौती न हो।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup Final 2026: देशभर में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम एक बार फिर खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। इसी उत्साह को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिजली विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। पूर्वांचल में फाइनल मैच के दौरान कहीं भी बिजली कटौती न हो, इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

बिजली विभाग ने जारी किए निर्देश

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) की ओर से प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी समेत सभी जिलों के मुख्य अभियंताओं को नोटिस भेजा गया है। इसमें साफ निर्देश दिया गया है कि रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल के दौरान बिजली आपूर्ति लगातार बनी रहनी चाहिए। विभाग ने कहा है कि मैच के समय किसी भी तरह की बिजली कटौती न की जाए और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या बिजली बाधित होने से कानून व्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहें।

2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था खिताब

साल 2024 में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उस समय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। अब एक बार फिर भारतीय टीम खिताब जीतने के करीब है और इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।

फाइनल तक पहुंचने का सफर

टूर्नामेंट के शुरुआती लीग चरण में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम बाहर हो सकती है, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की। सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भी खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों को रविवार शाम का इंतजार है, जब भारतीय टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?