प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

जिस मंदिर में लिए सात फेरे, 22 दिन बाद वहीं पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव; सस्पेंस में पूरा गांव

Couple Suicide in UP: सीतापुर में नवविवाहित जोड़े ने उसी मंदिर में फांसी लगाकर जान दे दी, जहां 22 दिन पहले उनकी लव मैरिज हुई थी। लोग हादसे से बेहद हैरान हैं। पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

प्रतीक पाण्डेय

Couple Suicide in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रेम विवाह के मात्र 22 दिन बाद एक युवक-युवती ने उसी मंदिर में आत्मघाती कदम उठाया, जहां उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। एक ही रस्सी के सहारे दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं।

सीतापुर के अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए वहां पहुंचे। मंदिर परिसर में लगे एक पुराने पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे से एक युवक और युवती के शव लटक रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों की पहचान लहरपुर के बस्ती पुरवा निवासी खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है।

विरोध, बगावत के बाद मंदिर में लिए सात फेरे

खुशीराम और उसकी दूर की रिश्तेदार मोहिनी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। परिवार के कड़े विरोध के बावजूद, दोनों ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुँचाने का फैसला किया। 6 दिसंबर को वे घर से निकल गए और हरगांव के इसी महामाई मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह कर लिया था। जिस पवित्र स्थान से उन्होंने अपने नए जीवन की शुरुआत की थी, नियति ने मात्र 22 दिन बाद उसी स्थान को उनके जीवन के अंत का गवाह बना दिया।

सुलह की खबरों के बीच अनसुलझी पहेली

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि शादी के बाद स्थितियां सामान्य होती दिख रही थीं। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में नाराजगी के बाद परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए थे और खुशीराम अपनी पत्नी के साथ अपने घर में ही रह रहा था। घर में सब कुछ सामान्य लगने के बावजूद इस जोड़े ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह एक रहस्य बना हुआ है। क्या यह फैसला किसी मानसिक दबाव का परिणाम था या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा है, पुलिस इसकी बारीकी से पड़ताल कर रही है।

पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार

हरगांव थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना ने न केवल दो परिवारों को सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा