सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, राज दरबार ले गए, दीपोत्सव से पहले अयोध्या में दिखा भव्य नजारा

Diwali 2025: दीपोत्सव से पूर्व अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से आए प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और रथ खींचकर भगवान को राज दरबार तक पहुंचाया।

प्रतीक पाण्डेय

CM Yogi in Ayodhya: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या नौवें दीपोत्सव के लिए तैयार है, और हर ओर उत्साह का माहौल बना हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम योगी ने रामकथा पार्क में श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और आरती उतारी। उन्होंने स्वयं रथ खींचकर प्रभु श्रीराम को राज दरबार ले गए।

अयोध्या में नौवां दीपोत्सव आयोजित होने जा रहा है, और प्रभु श्रीराम की नगरी दीपों की रोशनी से नहाने के लिए तैयार है। दीपोत्सव से पहले ही अयोध्या में एक भव्य नजारा दिखने लगा है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम की पैड़ी से लेकर सरयूट तक लाइटों और दीयों को सजाया गया है, जो कुछ ही देर बाद रोशन होंगे।

दीपोत्सव में बनेंगे दो नए रिकॉर्ड

इस बार के दीपोत्सव में दो नए रिकॉर्ड बनने जा रहे हैं। एक रिकॉर्ड 26 लाख दीये जलाकर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सरयू तट पर 2100 से ज्यादा विद्वान (विद्वान) एक साथ सरयू जी की आरती करके बनाएंगे। दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार और भी भव्य दिखाई देगा। इस नौवें दीपोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ कई मंत्री भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद, सीएम योगी सीधे रामकथा पार्क पर बने मंच पर पहुंचे।

सीएम ने किया श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

रामकथा पार्क में, सीएम योगी ने सबसे पहले श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और उनकी आरती उतारी। उनके साथ मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान और सूर्य प्रताप ने भी भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान सीएम योगी ने श्रीराम का रथ भी खींचा। हेलीकॉप्टर से अयोध्या आए प्रभु श्रीराम को रथ पर बिठाकर, सीएम योगी और उनकी टीम ने उन्हें राज दरबार तक पहुंचाया।

सीएम योगी ने किया पूजा पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव से ठीक पहले राम मंदिर पहुंचकर दीपक जलाया। सीएम योगी सोमवार को पांच बजकर पांच मिनट पर राममंदिर पहुंचे और तकरीबन 15 मिनट तक श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी दिगम्बर अखाड़ा और बड़ा भक्तमाल जाएंगे, और वहां से मणिराम छावनी जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

अंत में, सीएम योगी कारसेवक पुरम जाकर संत, महंत और धर्माचार्यों के साथ जलपान करेंगे, और वहां आधा घंटा रुकने के बाद रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन