सीएम योगी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन, फोटो: सोशल मीडिया  
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन

CM Yogi Adityanath ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही योगी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें याद किया।

प्रतीक पाण्डेय

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए और वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अटल जी ने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा और अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर क्या बोले सीएम?

सीएम योगी ने कहा, ‘वर्ष 1957 में बलरामपुर संसदीय सीट से पहली बार सांसद बने। इसके बाद लखनऊ का यह विशेष सौभाग्य रहा कि अटल जी पांच बार लगातार लखनऊ संसदीय सीट से चुने गए और प्रधानमंत्री के रूप में देश की संसद में पहुंचे। कुल 10 बार वे लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे। अटल जी का स्मरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शन है।’ उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेशवासियों ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरांगना अवंतीबाई लोधी को सीएम योगी ने किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। सीएम योगी ने कहा, ‘वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाही पूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। उनका यह अदम्य साहस और बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है।’

भारत सरकार ने अवंतीबाई के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए बदायूं में पीएसी की एक नई बटालियन की स्थापना की है, जिसे वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम से समर्पित किया गया है। यह बटालियन प्रदेश की बेटियों को समर्पित है। इसके साथ ही वहां उनकी प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम भी आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने मातृशक्ति के प्रति सम्मान दिखाते हुए कई कदम उठाए हैं।

बेटियां मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही हैं: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए 7 श्रमजीवी छात्रावासों के निर्माण का कार्यक्रम भी चल रहा है। ये छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित आश्रय और रोजगार में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2,19,000 से अधिक भर्ती हुई है। इसमें 20% पद बेटियों के लिए आरक्षित रखे गए। आज बड़ी संख्या में प्रदेश की बेटियां मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन