CM योगी (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

'...लेकिन भक्त प्रह्लाद या अर्जुन जैसा साहस चाहिए', होली पर CM योगी ने गोरखपुर से किसे दिया संदेश?

Holi Celebration: सीएम योगी ने कहा कि होली से पहले होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। हर व्यक्ति के मन में एक ही भाव था कि होलिका दहन करना है।। इसका मतलब अपने अहंकार को मिटाना है।

अर्पित शुक्ला

CM Yogi on Holi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने घंटाघर से आरएसएस और श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकाली जाने वाली भगवान नृसिंह शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब पूरी दुनिया अशांति, अव्यवस्था और अराजकता से जूझ रही है, तब भारत अपने सशक्त नेतृत्व में होली जैसे पर्व को आनंद और उत्साह के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश में भय या अविश्वास का वातावरण नहीं, बल्कि “सत्यमेव जयते” की भावना प्रबल है।

‘अहंकार और अराजकता का दहन करें’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली से पहले हुए होलिका दहन का संदेश केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार का अंत करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अराजकता, आतंकवाद या उग्रवाद सिर उठाने का प्रयास करता है, तो उसे नेस्तनाबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान नृसिंह, राम और कृष्ण जैसे अवतार हमारी आस्था और व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन उनके आदर्शों पर चलने के लिए भक्त प्रह्लाद, हनुमान या अर्जुन जैसा साहस भी चाहिए।

आरएसएस की सराहना

सीएम योगी ने आरएसएस को दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन बताते हुए कहा कि लाखों स्वयंसेवकों ने सनातन परंपरा और देश की एकता-अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने संघ के शताब्दी महोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में सामाजिक समरसता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और समाज का हर वर्ग उसमें भागीदारी निभा रहा है।

उन्होंने कहा, “जहां धर्म है, वहीं विजय है; जहां सत्य है, वहीं सफलता है।” भगवान नृसिंह शोभा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर