UP में बर्ड फ्लू का खतरा 
उत्तर प्रदेश

UP में बर्ड फ्लू का खतरा, चिड़ियाघर और लायन सफारी 7 दिन के लिए बंद, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए CM योगी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। योगी ने अधिकारियों को बर्ड फ्लू के संभावित खतरे की गंभीरता को लेकर राज्य के सभी चिड़ियाघरों में अधिकतम सतर्कता लागू करने के निर्देश दिए हैं।

सौरभ शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बाघिन की मौत के बाद उसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर के चिड़ियाघर और इटावा की लायन सफारी को सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि वायरस का फैलाव रोका जा सके। वहीं, वन विभाग की टीमें सभी चिड़ियाघरों में वन्य जीवों की निगरानी और सफाई कार्यों को तेज कर रही हैं।

राज्य सरकार ने सभी चिड़ियाघरों में लगातार सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, किसी भी पशु में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन दिनों चिड़ियाघर की यात्रा से बचें और किसी पक्षी या जानवर की असामान्य मृत्यु की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय रहते कदम उठाए जा सकें।

कड़ी प्रतिक्रिया के साथ सीएम योगी का बड़ा फैसला

गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में एक बाघिन की मौत के बाद जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मंगलवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) अनुराधा वेमूरी ने आदेश जारी करते हुए लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर के चिड़ियाघर और इटावा लायन सफारी को 7 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया। यह कदम पूर्णतः एहतियाती है ताकि संक्रमण को अन्य जानवरों और इंसानों तक फैलने से रोका जा सके।

सख्त निगरानी और सफाई अभियान शुरू

वन विभाग की टीमें सभी प्रभावित स्थलों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। यदि किसी वन्य जीव में फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल चिकित्सा दी जाएगी। चिड़ियाघरों और सफारी क्षेत्रों के आसपास मृत पाए जाने वाले किसी भी पक्षी या जानवर की जांच की जाएगी। इस दौरान सभी स्थलों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए साफ किया है कि खतरे को हल्के में न लें और सतर्कता ही इस समय सबसे बड़ा उपाय है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान