पुष्पांजलि कार्यक्रम में सीएम योगी (सोर्स- फोटो नवभारत)
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जीपीओ स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। स्कूली बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम, वह शक्ति हमें दो दयानिधे गीतों पर संगीतमयी प्रस्तुति दी।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी-अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, राष्ट्रपिता पावन जयंती पर कोटिश: नमन। मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। योगी ने ने लिखा कि बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश , राज्यसभा सांसद , महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।