सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 658 करोड़ रुपये की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

UP CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने फिरोजाबाद को 658 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। टूंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 33 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

UP CM Yogi Adityanath In Firozabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद में 658 करोड़ से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं का टूंडला के उसायनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों की चाबियां भी 568 लाभार्थियों को सौंपी।

टूंडला में 14 और शिकोहाबाद क्षेत्र में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से जिले के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस विकास पैकेज में 333.15 करोड़ की लागत वाली 33 पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया और 324.97 करोड़ की 48 नई परियोजनाओं का शिलान्यास सीएम ने किया। बता दें कि इनमें टूंडला में 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 26 का शिलान्यास हुआ और शिकोहाबाद क्षेत्र में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 22 का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा सीएम योगी ने फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 54.12 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई। इनमें स्मार्ट जोनल कार्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माणकार्य भी शामिल है।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में विकास नहीं है। उनका काम समाज को बांटना, सामाजिक एकता में फूट डालना, गुंडागर्दी-माफियागिरी को प्रोत्साहित करना, गरीबों कल्याण के कार्य और विकास योजनाओं में रोड़े डालना है। सपा नेता त्योहारों के पहले उत्सव को उपद्रव में बदल देना बहुत अच्छे से जानते है।

माफिया, गुंडा, उपद्रव मुक्त है यूपी

सीएम योगी विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता को एक जिला-एक उत्पाद, एक जिला-एक कुजीन और एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज दे रही है, जबकि समाजवादी पार्टी एक जिला-एक माफिया देती थी। हर जिले का नामी माफिया जमीन पर कब्जा और अपने गुर्गों के जरिए व्यापारियों से वसूली कर अराजकता पैदा करता था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश माफिया, गुंडा, उपद्रव मुक्त है। नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में है सब चंगा।

लोकल से ग्लोबल बन रही फिरोजाबाद

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार द्वारा विकास का कार्य किए जा रहे है जिसके श्रेय जनता-जनार्दन को है। क्योंकि अब जनता ईवीएम का सही बटन दबाकर अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करते है और वे जब कमल का फूल लेकर लखनऊ पहुंचते हैं तो विकास आता है। यही कारण है कि अब फिरोजाबाद की यात्रा लोकल से ग्लोबल बनती जा रही है। फिरोजाबाद का ग्लास उद्योग चीन को पीछे छोड़कर नवाचार का नया केंद्र बन गया है।

लोकमाता की प्रतिमा से जनपद को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के कारण जनपद को नई पहचान मिली है। उनका जन्म भले ही महाराष्ट्र में हुआ था और वह इंदौर की महारानी रहीं, लेकिन होल्कर का कार्यक्षेत्र पूरा भारत था। इसलिए जहां सनातन धर्म है, वहां लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की उपस्थिति है।

विधायकों की मेहनत का परिणाम

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां की विकास परियोजनाएं यहां के विधायकों की मेहनत का परिणाम है। सीएम ने विधायक प्रेमपाल धनगर और अन्य जनप्रतिनिधियों को विकास में रुचि के लिए बधाई दी। इस दौरान सीएम ने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद भाजपा और भाजपा जनप्रतिनिधियों को मिलता रहेगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट