सीजेआई गोगोई ने की योगी आदित्यनाथ की तारीफ 
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में CJI बीआर गवई ने की CM योगी की तारीफ, कहा- 'वह तो पावरफुल हैं ही'

प्रयागराज पहुंचे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी जी तो काफी पावरफुल हैं। प्रयागराज की भूमि ही ताकतवार लोगों की है।

यतीश श्रीवास्तव

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी सख्त कानून व्यवस्था और कड़ी कार्रवाई के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन अवसर पर प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ काफी पावरफुल मुख्यमंत्री हैं। देश के सबसे मेहनती मुख्यमंत्रियों में उनका नाम शामिल होता है।

सीजेआई गवई आज इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स एवं मल्टीलेवल पार्किंग का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस विक्रम नाथ आदि मौजूद थे।

सीजेआई बोले- प्रयागराज की भूमि ही ताकतवर लोगों की

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में पिछले दशकों में काफी परिवर्तन देखा गया है। यहां अपराध काफी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा था, योगी जी देश के सबसे ताकतवर और मेहनती मुख्यमंत्री हैं, तो मैं ये कहना चाहूंगा कि योगी जी तो पावरफुल हैं ही, लेकिन प्रयागराज की भूमि ही ताकतवर लोगों की है।

संकट के समय एकजुट रहा देश

सीजेआई गवई ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आया है सभी ने एकजुटता और मजबूती के साथ उसका सामना किया है। देश का संविधान 75 सालों में और भी मजबूत हुआ है। भारत विकास की राह पर लगातार बढ़ रहा है। भारत का पड़ोसी देश आए दिन हमारे लिए संकट खड़ा करता रहा है जिसका हम सभी ने एकजुटता के साथ सामना किया है।

और बहुत कुछ कहना है लेकिन...

प्रयागराज आए सीजेआई गवई ने कहा कि बातें तो और भी बहुत कुछ कहने वाली हैं लेकिन वह आज नहीं कहना चाहेंगे। कहने सुनने के मौके अभी और मिलेंगे। वह जो भी कहेंगे अब 24 नवंबर के बाद कहेंगे। सीजेआई गवई इस साल 24 नवबंर को रिटायर होने वाले हैं।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा