नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण का एक और ऑडियो वायरल (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'इनकी खाल उतारने के लिए BJP से हाथ मिलाऊंगा', चंद्रशेखर का ऑडियो लीक, रोहिणी के खुलासे से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh की नगीना सीट से सांसद Chandrashekhar का एक और ऑडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस और Samajwadi Party पर हमला बोलते हुए भाजपा के साथ जाने की बात कर रहे है।

सौरभ शर्मा

Chandrashekhar Azad Rohini Ghavri Allegation Viral Audio: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। इस ऑडियो में वह साफ तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वह विरोधियों की 'खाल उतारने' के लिए भाजपा से भी हाथ मिला लेंगे। यह सनसनीखेज खुलासा उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने किया है, जिसने 26 नवंबर को होने वाली भीम आर्मी की संविधान रैली से ठीक पहले सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

डॉ. रोहिणी घावरी ने 30 सेकंड का यह ऑडियो क्लिप जारी करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आगाह करते हुए लिखा है कि चंद्रशेखर अब यूपी चुनाव में उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत से भाजपा के साथ खड़े होंगे। रोहिणी का दावा है कि दलित वोट काटने के लिए भाजपा 26 नवंबर जैसी सैकड़ों रैलियां करवाएगी। उन्होंने जनता से जागने की अपील करते हुए कहा कि जो शख्स सांसद बनने के लिए अपने महापुरुषों का आंदोलन बेच दे, वह समाज का भला क्या करेगा।

'मेरी जिंदगी का आखिरी युद्ध'

वायरल हो रहे इस ऑडियो में आवाज आ रही है कि जो भी मेरे खिलाफ जाएगा, चाहे वह कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, उससे मेरा जिंदगी भर का बैर हो जाएगा। ऑडियो में व्यक्ति कह रहा है कि मुझे नुकसान पहुंचाने वालों की खाल उतारने के लिए अगर भाजपा की मदद भी लेनी पड़ी, तो मैं लूंगा। इसे अपनी जिंदगी का 'लास्ट बैटल' यानी आखिरी युद्ध बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे डिस्टर्ब करने के लिए बीच में आया, जैसे समाजवादी के लोग प्रयास कर रहे हैं, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। रोहिणी ने दावा किया है कि यह आवाज चंद्रशेखर की ही है जो खुद को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी दे रहे हैं।

अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे

विवाद यहीं नहीं थमता। रोहिणी ने खुले तौर पर चेतावनी दी है कि वह 26 नवंबर को भीम आर्मी की रैली में शामिल होंगी। उन्होंने लिखा कि अगर मंच से किसी ने उन्हें हाथ भी लगाया, तो पूरा देश देखेगा। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने उनके माता-पिता को जेल भिजवाने की धमकी दी है। रोहिणी ने गुस्से में कहा था कि अब अमित शाह भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। उधर, रोहिणी के पिता शिव घावरी का कहना है कि बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और पूरा परिवार डरा हुआ है। उनका आरोप है कि भाजपा के सपोर्ट के कारण ही चंद्रशेखर पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन