वायरल वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

शादी का डांस चल रहा था तभी 'मौत' बनकर घुसी कार, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित कार ने महिलाओं और बच्चों को कुचल दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित कार ने महिलाओं और बच्चों को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक, इलाके में कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था और महिलाएं और बच्चे उस कार्यक्रम में डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से एक कार आई और डांस कर रही महिलाओं और बच्चों को कुचलते हुए निकल गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में आधा दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं। साथ ही घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो थाना सिकंदरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटना के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं दुल्हन के साथ बैंड-बाजा पर डांस कर रही थीं। उनके पीछे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ डांस देख रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार मौत बनकर आई और भीड़ को कुचलते हुए अंदर घुस गई। डांस कर रही दुल्हन भी इस हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तकरीबन 20  लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने का लग रहा है।

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे लापरवाही तो कुछ इसे जानबूझकर किया गया कृत्य करार दे रहे हैं। हालांकि इस दुर्घटना के पीछे की सच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित