उत्तर प्रदेश

निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारने का शुरू हुआ अभियान, मंत्री नन्दी अब प्रत्येक महीने लेंगे समीक्षा बैठक

प्रभाकर दुबे

लखनऊ: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 (Global Investors Summit-2023) में 33.50 लाख करोड़ का ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव (Investment Proposals) प्राप्त होने के बाद अब प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की कमान औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) को सौंपी गई है। ताकि लाखों करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारते हुए अगस्त महीने में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) में भूमि पूजन कराने कराया जा सकें। औद्योगिक विकास विभाग ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारते हुए भूमि पूजन की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिसकी निगरानी और समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अब प्रत्येक महीने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना  एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा, गीडा, यूपीडा और इन्वेस्ट यूपी के कार्यों, योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जिसके लिए प्रत्येक महीने के द्वितीय मंगलवार को लखनऊ स्थित पिकअप भवन में बैठक होगी।

समीक्षा बैठक में मंत्री नन्दी प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में परियोजनाओं के लिए भू-आवंटन क्लीयरेंस की स्थिति, एडिशनल लैंड बैंक अधिग्रहण किए जाने के लिए की गई कार्रवाई और 2022-23 की प्रगति और नए सेक्टर के विकास की कार्य योजना, आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक, आईटी, स्टार्टअप, डाटा सेंटर, ईवी, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक प्रयोग के लिए उपलब्ध भूमि आवंटन, विक्रय के लिए उपलब्ध भूखंड का विवरण,  परियोजनाओं का क्रियान्वयन, नागरिक सुविधाओं का क्रियान्वयन आदि योजनाओं की समीक्षा करेंगे। निवेशकों को भूमि आवंटन के साथ ही अन्य प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो इसकी पूरी निगरानी की जाएगी।

सवाल उठाने वाले लोगों को हमारे सरकार का काम ही जवाब होगा

मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा सरकार घोषणाएं नहीं करती बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का संकल्प लेती है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीव्र गति से संकल्प से सिद्धि की ओर अग्रसर है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में प्राप्त ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव पर सवाल उठाने वालों के लिए हमारे सरकार का काम ही जवाब होगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि उद्योगों के धरातल पर उतरते ही रोजगार की डिमांड और बढ़ेगी। जरूरतमंदों और हुनरमंदों को रोजगार मिलेगा।

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम