अस्पताल में भर्ती लोग (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष; फायरिंग और पथराव में 9 घायल. बिशनपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के बिशनपुर गांव में पुलिया को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Firing And Stone Pelting In Bulandshahr: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुर गांव में नाली के पास रखा पत्थर हटाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

इसी दौरान फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। मारपीट और पथराव में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची टीम ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फायरिंग में गोली लगने से दो लोग व छर्रे लगने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक स्कूल बस के नाले की पुलिया से टकराने को लेकर शुरू हुआ विवाद गांव के दो पक्षों के बीच खून संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अपने मकान की छत से उनपर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिशनपुर निवासी नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्कूल की बस उनके घर के बाहर नाली पर बनी पुलिया से टकरा गई। जिसके बाद उन लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर पड़ोसी में रहने वाला परिवार उनके साथ गालीगलौज करने लगा।

गाली-गलौज के विरोध पर आरोपियों ने अपने मकान की छत से उनपर अवैध हथियारों से फायरिंग की। गोली व छर्रे लगने से उनके परिवार के उनके अलावा उनके भाई नीरज, सत्येद्र, तीनों भाईयों की पत्नी रेखा, रिकेश, सोनिका, व नीलम, अंकुश समेत परिवार के नौ लोग घायल हो गए। नीलम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही पुलिस

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि दो पक्षों में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह और फायरिंग की घटना की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत