पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह सोर्स- IANS
उत्तर प्रदेश

राजभर को राज्य की समझ नहीं...विभाजन वाले बयान पर भड़के बृजभूषण सिंह, बोले- सस्ती लोकप्रियता के लिए की बयानबाजी

Uttar Pradesh Politics: UP को चार हिस्सों में बांटने और पूर्वांचल में राजभर सीएम बनाने के ओपी राजभर के बयान पर पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा, यह बिना सोचे-समझे दिया बयान है।

अमन मौर्या

Brij Bhushan Sharan Singh Slams OP Rajbhar: पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करने और राजभर समुदाय से सीएम बनाने के प्रस्ताव को चुनावी नारा बताया।

उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि राजभर को उत्तर प्रदेश की परिस्थिति का ज्ञान नहीं है। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्‍य है, जो संसद में 80 सांसद भेजता है।

राजभर के बयान को बताया जुमला

मंत्री ओपी राजभर के बयान पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "यह चुनावी जुमला और बिना सोचे-समझे दिया गया बयान है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे देश में है, मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि यह एकमात्र ऐसा राज्य है, जो संसद में 80 सांसद भेजता है। यही उत्तर प्रदेश की ताकत और अनूठी विशेषता है। भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, न ही सीएम योगी की सरकार की ओर से।

आगे उन्होंने कहा कि यह महज एक चुनावी हथकंडा है, और इसे पेश करने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश की वास्तविक स्थिति की जानकारी तक नहीं है।" उन्‍होंने कहा कि ओपी राजभर उत्तर प्रदेश की परिस्थिति से अवगत नहीं हैं। इसलिए सस्‍ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के निराधार बयान दिए जा रहे हैं।

प्रदेश के बांटवारे और राजभर समाज का CM का उठाया मुद्दा

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने देवरिया में सामाजिक समरसता रैली में कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। उन्होंने कहा कि अगर पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण में हिस्सेदारी और जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया।

गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव अगले कुछ ही महीने में होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि फरवरी-मार्च के बीच चुनाव हो सकते हैं। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अभी से ही जनता के बीच जाने लगे हैं और लगातार रैलियां की जा रही हैं। एजेंसी इनपुट के साथ...

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस