अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 6 की मौत 
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, विस्फोट में 6 मजदूरों की गई जान, मलबे में दबे मजदूर

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में चल रही पटाखा फैक्ट्री में आज विस्फोट हो गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

यतीश श्रीवास्तव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज बड़ा हादसा हो गया है। यहां रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया। घटना में तेज धमाके के साथ फैक्ट्री भवन समेत टीन शेड आदि जमींदोज हो गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे में 12 से अधिक मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के जंगलों के बीच में यह फैक्ट्री संचालित थी। स्थानीय लोगों की माने तो धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री भवन और वहां लगा टीन शेड भी गिरकर मलबे में तबदील हो गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के साथ ही प्रशासन की टीमें पहुंच गईं। तुरंत मौके पर प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कई मजदूरों को निकाला गया जबकि मलबा हटाने का कार्य अभी चल रहा है। अमरोहा पुलिस के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसी थी। सैफुर्रहमान नाम का व्यक्ति इसे हापुड़ से संचालित कर रहा था। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया की फैक्ट्री में ब्लास्ट कैसे हुआ इसे लेकर जांच की जा रही है।

हादसे के कारणों की होगी जांच

अतरासी गांव में पटाखा फैक्ट्री में आज दिन में करीब 12 बजे धमाका हुआ था जिसके बाद अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे तो पटाखा फैक्ट्री की जगह मलबे का ढेर था। सूचना पर एसपी समेत प्रशासन की कई बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं और घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर पटाखों के निर्माण या भंडारण के दौरान हुई लापरवाही को इसकी वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा