भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का बकरीद से पहले बड़ा बयान 
उत्तर प्रदेश

बकरीद से पहले BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान, मोहम्मद साहब बकरा नहीं खाते थे, वह तो...

बकरीद से पहले गाजियाबाद से भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा है कि मोहम्मद साहब बकरा नहीं खाते थे, वह तो शाकाहारी थे। उन्होंने बकरीद पर पशु बलि रोकने की मांग की है।

यतीश श्रीवास्तव

गाजियाबाद: कल बकरीद है और मुस्लिम समाज पर्व की तैयारी में जुटा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद से ठीक पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब तो बकरा खाते ही नहीं थे। वह तो शुद्ध शाकाहारी थे। वह खाने में लौकी और तोरई की सब्जी खाना पसंद करते थे। इस बयान के बाद से मुस्लिम समाज के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

भाजपा विधायक नंद किशोर ने बकरीद को लेकर कहा है कि पर्व पर पशुओं की बलि नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुओं को काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक ने पुलिस अधिरकारियों को पत्र लिखकर पशु काटने पर रोक लगाने की मांग की है।

लौकी और तोरई खाते थे मोहम्मद साहब

भाजपा विधायक ने कहा कि मोहम्मद साहब वास्तव में शाकाहारी थे। वह मांस या बकरा नहीं खाया करते थे। वह तो लौकी और तोरई की सब्जी खाना पसंद करते थे। उन्होंने अपनी पत्नी से गाय-भैंस के दूध को भी सिफा बताया है। वह हमेशा गायों की रक्षा की बात करते थे। मांस के व्यापार से बीमारियां फैलने के खतरे की भी बात मोहम्मद साहब कहते थे। इसलिए वह भी पशुओं की कुर्बानी के हक में नहीं रहते थे।

केक का बकरा काटकर मनाएं बकरीद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग के साथ यह भी कहा कि मुस्लिम समाज केक का बकरा बनवाएं और उसे काटकर ईद की पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि पशुओं की कुर्बानी से क्षेत्र में माहौल बिगड़ने के आसार रहते हैं।

कल है बकरीद

शनिवार को बकरीद को लेकर मुस्लिम वर्ग तैयारियों में जुटा है। बकरा मंडी में लाखों के बकरे बिकने के लिए आए हुए हैं। बाजारों में बकरा खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ दिख रही है तो वहीं भाजपा विधायक नंदकिशोर पशुओं की बलि न देने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज