बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP News: बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Barabanki Mandir Stampede: बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थिति औसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भारी भीड़ और टीन शेड में करंट उतरने के चलते भगदड़ मच गई। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

अभिषेक सिंह

Barabanki Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना के ठीक अगले दिन सावन के तीसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

दरअसल, सावन के सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे हैं। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टिन शेड में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से भगदड़ मच गई।

2 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

इस भगदड़ में 2 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 40 से ज्यादा शिवभक्त घायल हो गए हैं। जिन्हें आनन-फानन में बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज सीएचसी लाया गया है, जिनमें से 2 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बाराबंकी डीएम ने भगदड़ पर क्या कहा?

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। डीएम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बंदरों द्वारा तोड़े गए पुराने बिजली के तार की वजह से टिन शेड में दरार आ गई और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज भेजा गया है।

हरिद्वार में बाराबंकी के एक व्यक्ति की मौत

बीते कल यानी रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में बाराबंकी के एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि तीन घायल हुए हैं। घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान बाराबंकी के मौलाबाद निवासी वकील प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में धौरमऊ गांव की दुर्गावती, राधिका और फूलमती शामिल हैं।

मनसा देवी मंदिर में 8 लोगों की हुई मौत

बता दें कि पिछले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह के चलते भगदड़ मच गई थी, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सावन के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसी बीच करंट लगने की अफवाह फैल गई, जिससे बचने के लिए लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी