वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कोठे ऊपर कोठरी..ज्ञान के मंदिर में बार बालाओं के ठुमके! VIDEO सामने आते ही प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

UP News: कानपुर देहात के क्योंटरा बांगर गांव के प्राथमिक स्कूल में बार डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान नशे में धुत पुरुषों ने भी उनका साथ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के क्योंटरा बांगर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार रात छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शराब पार्टी भी शामिल थी। बार डांसरों को भी बुलाया गया था। शराब पार्टी के साथ-साथ लोगों ने बार डांसरों के साथ फिल्मी गानों पर भी डांस किया।

रविवार सुबह जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने जांच की और ग्राम प्रधान के पति समेत चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। शिकायत दर्ज न कराने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। घटना पर कार्रवाई न करने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और प्रबंध समिति को भी नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान

वायरल वीडियो के अनुसार, क्योंटरा बांगर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बार डांसर नाच रही हैं, और गांव के कुछ पुरुष भी उनके साथ नाच रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने वीडियो का संज्ञान लिया और मूसानगर पुलिस को जांच के आदेश दिए।

कोठे ऊपर कोठरी...देखें VIDEO

स्कूल के अंदर बार डांसर "कोठे ऊपर कोठरी मैं उस पर रेल चढ़ा दूंगी..." जैसे गानों पर नाचती नज़र आ रही हैं। कई बार, जब ग्रामीण उनके पास आते हैं, तो डांसर उन्हें धक्का देकर भगा देती हैं। इसके अलावा, ज़्यादातर लोग नशे में भी दिख रहे हैं।

मूसानगर के एसओ कालीचरण कुशवाहा के अनुसार, जांच में पता चला है कि गजराज सिंह के पोते की छठी की रस्म के लिए एक रात पहले स्कूल में बार डांसरों को नाचने की इजाज़त दी गई थी। जांच के आधार पर, गजराज सिंह, उनके बेटे नरेश, ग्राम प्रधान के पति राहुल निषाद और राशन डीलर के पति जगत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा, एसआई किरण पाल नागर को जांच सौंपी गई है।

मूसानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रधानाध्यापिका शशिबाला को सूचित कर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया था। उन्हें यह भी बताया गया था कि अगर उन्हें आने-जाने में कोई दिक्कत आती है, तो वे नज़दीकी थाने में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया।

प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

डीएम कपिल सिंह ने भी इस पर नाराज़गी जताई। इस बीच, बीएसए अजय मिश्रा ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। इसके अलावा, कोई कार्रवाई न करने पर बीईओ अमरौधा ईश्वरकांत और प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। वहीं, इस घटना पर लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में अश्लील डांस और शराब पार्टी का आयोजन सरासर गलत है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा