बृजभूषण शरण सिंह (Image- Social Media) 
अयोध्या

हनुमानगढ़ी मंदिर मुस्लिम ने बनवाया...यहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, CM योगी के दावे पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

Hanumangarhi Namaz Claim: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण एक मुस्लिम ने कराया था और इसका शिलालेख आज भी मौजूद है।

अर्पित शुक्ला

Brijbhushan Sharan Singh on Hanumangarhi Namaz Claim: BJP नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के सीएम योगी के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि वो अयोध्या में बचपन से ही हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन-पूजन करते आ रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को खारिज कर दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ऐसा कहना पूरी तरह गलत है। हनुमानगढ़ी मंदिरक का निर्माण एक मुस्लिम ने कराया था।

क्या कहा बृजभूषण शरण सिंह ने?

बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि बाराबंकी के एक मुसलमान ने हनुमानगढ़ी का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि वहां पर पत्थर के शिलालेख में इसका उल्लेख है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई और इस संबंध में किए जा रहे सभी दावे गलत हैं।

मुस्लिम ने बनवाई है हनुमानगढ़ी

बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी से जुड़े बयान पर कहा कि नहीं, नहीं, वहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई थी, ये दावे गलत हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि इस हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम व्यक्ति ने कराया था और मंदिर में आज भी उसके लगवाए गए पत्थर मौजूद हैं।

चढ़ावा चोरी से मोदी-योगी का लेना-देना नहीं

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस चोरी मामले से न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई संबंध है और न ही सीएम योगी आदित्यनाथ का। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है उनको इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त