राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला! जानें पूरा एजेंडा

Ram Mandir Trust Meeting: आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी। इस बैठक के प्रमुख मुद्दा महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपालराव का इस्तीफा होगा।

प्रिया जैस

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Meeting: श्री राम मंदिर चढ़ावा मामला सामने आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज यानी 6 जुलाई को एक अहम बैठक करेगा। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने और राम मंदिर के मैनेजमेंट में कथित गड़बड़ियों की SIT जांच के बारे में भी चर्चा होगी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की मंजूरी से बुलाई गई है। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिन पर तुरंत फैसले लेने की जरूरत है। नृत्य गोपाल दास अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में मणि राम दास छावनी में शुरू होगी।

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा क्या है?

  • चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार करना।
  • ट्रस्ट के दान-पात्रों में मिली रकम की गिनती पर SIT की अंतरिम रिपोर्ट की समीक्षा करना।
  • मंदिर के मैनेजमेंट से जुड़ी भविष्य की व्यवस्थाओं पर चर्चा करना।
  • 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए बिना ऑडिट किए गए आय-व्यय के स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और दूसरी फाइनेंशियल जानकारी पेश करना और उन्हें मंजूरी देना।

इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी

सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने का भी आग्रह किया गया है। इससे पहले, 27 जून को कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने एक पत्र के जरिए औपचारिक रूप से पुष्टि की थी कि ट्रस्ट को चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल गए हैं। ट्रस्ट डीड के प्रावधानों के तहत, इस्तीफे तभी स्वीकार किए जा सकते हैं जब उन्हें ट्रस्ट के सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत का समर्थन प्राप्त हो।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

एसआईटी इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम शंकर यादव (टिन्नू), सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विवाद के बीच, गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा घर स्थानीय लोगों का ध्यान खींच रहा है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

Explainer: वंदे मातरम् पर क्यों नहीं थम रहा सियासी विवाद, जानिए जिन्ना के खत और कांग्रेस के फैसले का सच

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, DCP से की मीटिंग

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत