फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकील पहुंचे राम जन्मभूमि थाने (सौजन्य-एक्स) 
अयोध्या

अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले को लेकर फैजाबाद बार एसोसिएशन FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुंचे। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

प्रिया जैस

Faizabad Bar Association Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुंचे। बार एसोसिएशन के सदस्यों की शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी जानकारी

अयोध्या राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के बाहर, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा, "पुलिस को हमारी शिकायत मिल गई है और उन्होंने कहा है कि FIR दर्ज की जाएगी। हमारी शिकायत में चार लोगों जिनमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव शामिल हैं के नाम हैं। अभी सिर्फ शिकायत दर्ज हुई है। FIR अभी तक रजिस्टर नहीं हुई है।"

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े वकील

अयोध्या जिला अदालत के वकीलों का एक समूह FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ा। उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग की गई, लेकिन वकील बैरिकेड हटाकर और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आगे बढ़ गए।

अयोध्या पुलिस ने दिया आश्वासन

बार एसोसिएशन को पुलिस ने अभी केवल आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर अयोध्या बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा, "राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में हमारी शिकायत मिलने के बाद, हमें रिसिप्ट के तौर पर एक छोटा पीला टिकट दिया गया। अगर FIR दर्ज नहीं होती है, तो हमारे पास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जैसे कई दूसरे विकल्प भी हैं।"

आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन की बैठक में कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया पहले ही ऐलान कर दिया है कि कोई भी वकील किसी भी आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने घोषणा की थी कि इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

एसआईटी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में अविनाश शुक्ला, रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव हैं। इन सभी पर राम मंदिर के दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें