महंत राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
अयोध्या

'हिम्मत है तो इस्लाम पर...', राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर दान चोरी मामले पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान से महंत राजू दास ने उन्हें खुली चुनौती दी है। महंत ने दूसरे धर्मों पर भी बोलने की सलाह दी।

अमन मौर्या

Mahant Raju Das Challenge Swami Prasad Maurya: अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस पर विवादित टिप्पणी की थी। चढ़ावा चोरी मामले पर स्वामी प्रसाद के 'ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है' वाले बयान पर अब सरकार के साथ-साथ संतों की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास, स्वामी प्रसाद पर भड़क गए और चुनौती भी दे डाली है। साथ ही मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की।

धैर्य रखिए, सब साफ हो जाएगा: राजू दास

अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम सभी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सब कुछ साफ हो जाएगा। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुझे लगता है कि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर उन्होनें  कहा कि मामले की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि राम मंदिर आस्था और समर्पण का विषय है।

 महंत ने दी चुनौती

स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर महंत राजू दास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राम मंदिर के नाम पर सनातन और हिंदुत्व को निशाना बनाया जा रहा है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य में हिम्मत है तो उन्हें इस्लाम या किसी अन्य धर्म पर टिप्पणी करनी चाहिए। वे सनातन पर टिप्पणी इसलिए करते हैं क्योंकि हम हिंदू हैं और कुछ नहीं करते। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विवादित टिप्पणी की। संबोधने के दौरान उन्होंने कहा कि करोड़ों, करोड़ों रुपया लुटेरे लुट ले गए, राम के मंदिर से लुट ले गए, राम के दरबार से लुट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है ? जो अपने मन्दिर की रक्षा नहीं कर सकता ओ आप की रक्षा क्या कर सकता है ? सवाल उठाता है। इसे उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का खूब विरोध शुरू हो गया।

वे शुरू से ही  सनातन विरोधी: BJP सांसद

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य शुरू से ही सनातन के विरोधी रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए वे जिस तरह से भगवान पर टिप्पणियां करते हैं, उनका बैकग्राउंड भी वैसा ही रहा है और इसका नतीजा यह है कि आज वे लोग इतिहास के अंधेरे में खो गए हैं। इससे ज्यादा निंदनीय क्या हो सकता है कि जब भी वे कहीं कोई बयान देते हैं तो भगवान के बारे में अभद्र टिप्पणियां करके अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इसका नतीजा उनके सामने ही है।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा