अखिलेश यादव  (Image- Social Media)
अयोध्या

BJP को अयोध्या में प्रत्याशी नहीं मिल रहा, अखिलेश यादव ने योगी को किया चैलेंज

Akhilesh Yadav Ayodhya: अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे और पवन पांडेय की भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने BJP के सर्वे में पीछे होने का दावा किया और योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

अर्पित शुक्ला

Akhilesh Yadav in Ayodhya: एक तरफ पूरा विपक्ष दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लामबंद दिख रहा है। दूसरी तरफ अकिलेश यादव विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अकिलेश यादव आज अयोध्या पहुंचे और साधु संतों का आशीर्वाद लिया। अयोध्या में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब से हमने अयोध्या में प्रत्याशी घोषित किया है, बीजेपी सर्वे पर सर्वे करा रही है। उन्होंने दावा किया कि हर सर्वे में बीजेपी पीछे छूट जा रही है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सुनने में आ रहा है कि अयोध्या में बीजेपी को नया प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने CM योगी को चैलेंज करते हुए कहा कि जो बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।

झूठा दावा करने वाले का 'पानी' जनता उतार देगी

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी करने का झूठा दावा करने वाले का 'पानी' जनता उतार देगी। उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता धन चुराने वालों को नहीं बख्शेगी।

पवन पांडेय होंगे सपा के प्रत्याशी

मालूम हो कि अयोध्या विधानसभा सीट से अगले साल होने वाले चुनाव में पवन पांडेय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। अखिलेश यादव ने लगभग दो महीने पहले ही उनके नाम की घोषणा की थी। गुरुवार (8 अक्टूबर) को पवन पांडेय के यहां भागवत कथा का आयोजन हो रहा है और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख पहुंचे थे।

अपनापन ही सबसे बड़ा धर्म: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मंच से कहा, यह प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है। सभी हरि भक्त मिलकर जय राधे-श्याम कह रहे हैं, यही इसकी सुंदरता है। मैं सोच रहा था कि अयोध्या जाकर किन बातों को बोलूंगा।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव होगा, तब हमारे और आपके सामने निर्णय का समय आएगा। हम बचपन से रामायण और महाभारत सुनते आए हैं। हमारे लिए प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण एक समान हैं। कथा मन और मनोबल को बढ़ाती है। भागवत कथा हमें सीख देती है। सत्ता की एजेंसियों को इससे सीख लेनी चाहिए। प्रेम, दया और अपनापन ही सबसे बड़ा धर्म है।

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक