अपर्णा यादव ने सीएम योगी से की मुलाकात (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

नाराजगी के बीच अपर्णा यादव की सीएम योगी से मुलाकात, महिला आयोग उपाध्यक्ष पद पर बन गई बात!

दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने पार्टी से नाराजगी की ख़बरों की बीच प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सोमवार शाम हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ पति प्रतीक यादव भी मौजूद रहे।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने पार्टी से नाराजगी की ख़बरों की बीच प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सोमवार शाम हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ पति प्रतीक यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से भी मुलाकात की थी।

अपर्णा यादव और सीएम योगी की इस मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि अपर्णा यादव की नाराजगी का मामला सुलझने की कगार पर है। अब अपर्णा यादव जल्द ही यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पद स्वीकार कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो पहले केंद्रीय नेतृत्व और फिर प्रदेश नेतृत्व से और सीएम योगी से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव ने हामी भर दी है।

सीएम कार्यालय ने दी जानकारी

दूसरी ओर सीएम योगी से अपर्णा यादव की मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से एक्स पर एक पोस्ट किया गया और लिखा गया- "उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के साथ आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट की।"

नृत्यगो पाल दास का जाना हाल

आपको बता दें कि आज सोमवार (9 सितंबर) को उन्होंने लखनऊ के मेदांता जाकर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अब अपर्णा यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है और इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को हाल ही में योगी सरकार ने यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। हालांकि उन्होंने अभी तक कार्यालय ज्वाइन नहीं किया है, लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और आयोग की बाकी सदस्य कार्यालय ज्वाइन कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक अपर्णा यादव अपने पद को लेकर काफी नाराज हैं और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात भी की है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग