अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

Aligarh: AMU में हॉस्टल की कमी का मुद्दा गरमाया, छात्रों ने की 2500 बेड वाले पीएम मोदी हॉस्टल की मांग

AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हॉस्टल की कमी के बीच छात्रों ने 2500 बेड क्षमता वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉस्टल के निर्माण की मांग की। छात्रों ने सांसद सतीश गौतम से पहल की अपील भी की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

AMU Hostel Shortage: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रों के बीच हॉस्टल की कमी का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण निजी पीजी और हॉस्टल में रहना पड़ रहा है। हाल ही में दिल्ली में निजी पीजी से जुड़ी घटना का हवाला देते हुए छात्रों ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसी के चलते अब एएमयू में 2500 बेड क्षमता वाले ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉस्टल’ के निर्माण की मांग उठाई गई है।

परिसर से बाहर निजी पीजी में रहने को मजबूर है छात्र

एएमयू छात्रों सोनपाल और मोहम्मद सलमान गौरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए कहा कि हॉस्टल की कमी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिसर से बाहर निजी पीजी में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में छात्रों को सुरक्षित और व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय में नए हॉस्टल का निर्माण जरूरी है।

छात्रों ने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से भी अपील की है कि वे केंद्र सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रखें और हॉस्टल निर्माण के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कराने की दिशा में पहल करें। छात्रों का सुझाव है कि एएमयू की हॉर्स राइडिंग क्लब की प्रॉपर्टी पर 2500 बेड का हॉस्टल बनाया जा सकता है। हालांकि इस संपत्ति को लेकर एएमयू प्रशासन और नगर निगम के बीच पहले से विवाद चल रहा है।

हॉर्स राइडिंग क्लब की संपत्ति पर बोर्ड लगाए जाने के बाद गरमाया मामला

पिछले दिनों नगर निगम की ओर से हॉर्स राइडिंग क्लब की करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति पर बोर्ड लगाए जाने के बाद यह मामला चर्चा में आया था। एएमयू से जुड़े छात्रों ने अब इसी संपत्ति को छात्र हित में उपयोग करने की मांग उठाई है।

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल निर्माण केवल आवास का मुद्दा नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल से भी जुड़ा है। इस मुद्दे पर एएमयू यूनियन हॉल में छात्रों के बीच डिबेट आयोजित कर प्रस्ताव पर चर्चा किए जाने की बात भी सामने आई है। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सांसद स्तर पर इस प्रस्ताव को लेकर क्या पहल होती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक