अमेठी में पिकअप से टकराई एंबुलेंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अमेठी में भीषण हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप से टकराई एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत, 1 घायल -VIDEO

अमेठी में रविवार को एंबुलेंस की टक्कर पिकअप से हो गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

अक्षय साहू

अमेठी:उत्तर प्रदेश के अमेठी से दिल-दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक एंबुलेंस की टक्कर पिकअप से हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूपसे घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घटी। यहां हरियाणा से बिहार की ओर शव ले जा रही एंबुलेंस एक अनियंत्रित पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 59.700 के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्ल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

हरियाणा से बिहार जा रही थी एंबुलेंस

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस वक्त हुआ, जब हरियाणा से बिहार शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस हरियाणा के फिरोजपुर निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। एंबुलेंस में उनके बेटे राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (26), गांव के ही रवि शर्मा (28), रिश्तेदार फुलो शर्मा (45), निवासी रवि टोला हथौड़ी और पुरनाही गांव के शंभू राय (46) सवार थे। वाहन चला रहे हरियाणा के नूंह जिले के आबिद (28) और सरफराज (30) भी एंबुलेंस में मौजूद थे।

एंबुलेंस के उड़गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस ने सामने चल रही पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की प्राथमिक वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?