AMU कैंपस (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

AMU कैंपस में टीचर को अज्ञात हमलावरों सिर में मारी गोली, शिक्षक की मौत से हड़कंप

AMU Teacher Murder Case: AMU कैंपस सोमवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा. यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी।

अर्पित शुक्ला

AMU Campus Firing News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैंपस में उस समय सनसनी फैल गई, जब यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत AMU कैंपस में लाइब्रेरी कैंटीन के पास हुई, जहां दानिश राव अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे।

स्कूटी सवार अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक स्कूटी सवार अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और बिना किसी बहस के दानिश राव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान 'टीचर की मौत

घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में दानिश राव को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, सिर में गोली लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

दानिश राव की मौत की खबर फैलते ही AMU कैंपस में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और यूनिवर्सिटी स्टाफ मेडिकल कॉलेज और घटनास्थल पर एकत्र हो गए। यह घटना यूनिवर्सिटी के माहौल को गहरे आघात के रूप में सामने आई है, और लोग इस हत्या के पीछे के कारणों की जांच करने की मांग कर रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर नकाबपोश कौन थे और उन्होंने हत्या क्यों की गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है। मौके पर पहुंची एएमयू की वाइस चांसलर प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा कि मेरी अभी-अभी कप्तान साहब से बात हुई है। इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह लोग, अभी से अपनी जांच में लग गए हैं। सभी पकड़े जाएंगे बहुत जल्द, एबीके यूनियन स्कूल में टीचर थे। बहुत ही दुखद है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज