अखिलेश यादव सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

1-2% लोगों को खुश करने के लिए मारा छापा...आजम खान पर ED कार्रवाई से भड़के अखिलेश यादव, गिनाईं BJP की खामियां

ED Raid Jauhar University: आजम खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से अखिलेश यादव भड़क गए। भाजपा की खामियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ 1-2% संकीर्ण सोच वालों को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा।

अमन मौर्या

Akhilesh Yadav Reaction Ed Raid On Azam Khan: समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेल में बंद सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला है। बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिग्गज सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को उत्तर प्रदेश में रामपुर, सहारनपुर जिले में और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

अपने एक्स हैंडल पर अखिलेश ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 1-2 फीसदी अपने जाति या धर्म को लेकर छोटी सोच रखने वाले समर्थकों/कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए यह किया जा रहा है।

ईडी की रेड पर भड़के अखिलेश यादव

आजम खान के ठिकानों पर ईडी की रेड को लेकर अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवानेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ED की छापेमारी कर रहे हैं, जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं।

अखिलेश ने BJP सरकार की खोली पोल

अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि उन भ्रष्टाचारियों पर सरकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं। उन्होंने राम मंदिर के चोर, सत्ता सजातीय अपराधी, ⁠कोडीन कांडी, भाजपाकाल निर्मित बदहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, भाजपाकाल निर्मित हिचकोले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, ⁠भाजपाकाल निर्मित गड्ढायुक्त कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, ⁠⁠भाजपाकाल निर्मित दरारी ग्रीन कॉरीडोर जैसे मुद्दों का जिक्र करके प्रदेश सरकार को घेरा।

आजम के 10 ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

बता दें, बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिग्गज सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

इसके अलावा ईडी के राजधानी लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर जिले में और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी