अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

Noida Protest Updates: नोएडा बवाल पर प्रदेश में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा

Akhilesh Yadav on workers' Protest: अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। इनसे न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश।

अमन मौर्या

Akhilesh Yadav On Workers Protest: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में मजदूरों के आंदोलन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर डाली। इसके पहले नोएडा में होने वाले बवाल पर सीएम योगी ने अपने बयान में साजिश की आशंका जताई थी। सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि, अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मजदूरों के आंदोलन को किसी की साजिश बता रहे हैं, तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर ये सच है तो आपकी खुफिया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गयी थी या वनस्पति की खोजबीन में लीन थी या उसके प्रभाव में।

मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले आप ये बताएं कि आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। आप मजदूरों के जख्मों पर मलहम नहीं लगा सकते तो न लगाएं लेकिन उन जख्मों पर नमक तो न छिड़कें।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार को महंगाई और भ्रष्ट्राचार को लेकर भी घेरा। उन्होनें कहा कि भाजपाई कमीशनखोरी से जन्मी महंगाई के कारण परिवार वाले वैसे ही दुखी है उसके ऊपर अवांछित दोषारोपण करने का जो पाप आप कर रहे हैं, वो घोर निंदनीय है। इससे हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

भाजपा का डबल इंजन बना ट्रबल इंजन- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतरकर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी। भाजपाई खुद तो अंतिम दौर के भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त हैं, इसीलिए न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश। भाजपा का डबल इंजन, जनता के लिए ट्रबल इंजन बन गया है। जनता इन सब इंजनों के पहिए खोल देगी और पूर्जे निकालकर, हमेशा के लिए कबाड़खाने में भेज देगी।

औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से रहें सावधान- सीएम योगी

आपको बता दें कि मुजफ्फुरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था, कि औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से रहें सावधान रहिए, उनको सफल मत होने दीजिए। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है। सरकार उद्दमियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कुछ लोग शांति को समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति पैदा करने के षड्यंत्र रच रहे हैं। मैं औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों और इकाइयों से कहूंगा कि याद कीजिए डबल इंजन की सरकार आपके साथ कैसे खड़ी होती है। कोविड काल में आपने भी देखा होगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान