अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

बीजेपी की 'ट्रूपर' है करणी सेना...अखिलेश यादव का एक और भड़काऊ बयान, बोले- हिटलर ने भी बनाई थी ऐसी आर्मी

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी ही एक सेना हिटलर ने भी बनाई थी। जिसमें वह अपने समर्थकों को वर्दी पहनाती थी और उनसे अपने विरोधियों को पिटवाती थी। उस सेना को ट्रूपर कहते थे। यह करणी सेना भी बीजेपी की ट्रूपर है।

अभिषेक सिंह

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव शनिवार को इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करणी सेना, बीजेपी और कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ ऐसा कहा कि हंगामा होना तय है।

सबसे पहले यहां अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाकर पूरे पीडीए परिवार को एक प्रकाश स्तंभ की तरह चलने का मौका दिया। आज के दिन हम सब पीडीए परिवार के लोग संकल्प लेते हैं कि कोई कितना भी साहसी या ताकतवर हो जाए लेकिन बाबा साहब का संविधान हम लोग बदलने नहीं देंगे।

कन्नौज सांसद ने आगे कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, उन्होंने हमें और आपको अधिकार दिलाने का काम किया। आज हमारे अधिकारों की कोई परवाह नहीं कर रहा है। पीडीए और बाबा साहब के संविधान, लोहिया जी के चिंतन और नेताजी के संघर्ष की वजह से हम लोग उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हैं।

बीजेपी की ट्रूपर है करणी सेना: अखिलेश

इस दौरान आगरा में हो रही करणी सेना के प्रदर्शन को लेकर भी अखिलेश यादव ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन जी, यह हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे। उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है। यह सब बीजेपी वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी ही एक सेना हिटलर ने भी बनाई थी। जिसमें वह अपने समर्थकों को वर्दी पहनाती थी और उनसे अपने विरोधियों को पिटवाती थी। उस सेना को ट्रूपर कहते थे। यह करणी सेना भी बीजेपी की ट्रूपर है।

वैक्सीन पर दिया विवादित बयान

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन लेकर भी एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो कोरोना में हमें कहते थे वैक्सीन वैक्सीन, बताओ हार्ट अटैक ज्यादा हो रहे हैं कि नहीं हो रहे हैं? सुनने में आ रहा है कैंसर भी बहुत बढ़ता चला जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भी सपा मुखिया ने कहा कि रामजीलाल सुमन जी के ऊपर किसी तरह का अपमान का व्यवहार नहीं कर पाएंगे और अगर अभी भी सरकार ने खुली छूट दे रखी है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। वहीं वक्फ बिल को भी केन्द्र सरकार द्वारा नाकामी छिपाने का तरीका बताया।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी