अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का महिलाओं से बड़ा वादा, हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपये, स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का वीडियो जारी

Stree Samman Samriddhi Yojana: अखिलेश यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का वीडियो जारी किया, सरकार बनने पर गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपये देने का वादा

  • सपा की ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का वीडियो जारी

  • गरीब परिवारों की महिलाओं को सालाना आर्थिक मदद का ऐलान

  • अखिलेश यादव का महिला वोटरों पर फोकस

  • मोबाइल-लैपटॉप से लेकर प्रशिक्षण तक का रोडमैप पेश

Stree Samman Samriddhi Yojana By Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं को लेकर अपनी चुनावी घोषणाओं को तेज कर दिया है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का वीडियो जारी कर सरकार बनने पर गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। इससे पहले सपा प्रमुख पुरानी समाजवादी पेंशन योजना को नए स्वरूप में दोबारा शुरू करने की बात कर चुके हैं।

मार्च 2026 में हुई थी घोषणा

सपा की इस घोषणा की शुरुआत मार्च 2026 में हुई थी। 22 मार्च को लखनऊ में आयोजित मालती देवी-मूर्ति देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान अखिलेश यादव ने पहली बार महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा किया था।

उस समय उन्होंने इसे ‘नारी समृद्धि सम्मान योजना’ के नाम से पेश किया था। इसके बाद 16 अगस्त को उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने और आर्थिक सहायता बढ़ाने की घोषणा की।

आर्थिक सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख माध्यम

इसके बाद 26 अगस्त को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद डिंपल यादव ने योजना के नाम और स्वरूप को विस्तार से सामने रखा। इसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच प्रमुख माध्यम बताए गए। इनमें मोबाइल, लैपटॉप, आर्थिक मदद, पाठशाला और प्रशिक्षण शामिल हैं। पार्टी ने छात्राओं के लिए लैपटॉप, आवागमन की सुविधा और महिला सुरक्षा से जुड़े कदम उठाने का भी वादा किया है।

सपा का यह ऐलान ऐसे समय आया है, जब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में महिला मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी योजनाएं और वादे सामने रख रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये की सालाना सहायता का वादा चुनावी राजनीति में अहम मुद्दा बन सकता है।

रिपोर्ट- ईशांक दीक्षित

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन