ताजमहल (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, 4 में से 3 बैगेज स्कैनर खराब, CISF जवान हाथों से जांच रहे पर्यटकों के बैग

Taj Mahal Security Lapse: ताजमहल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक पर्यटक की जांच की जाती है और उनके सामान को स्कैन किया जाता है। लेकिन वे अब खराब पड़े हैं।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की लापरवाही सामने आई

  • अनदेखी के चलते ताजमहल पर लगे बैगेज स्कैनर खराब पड़े

  • होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन ने की सुधारने की मांग

Taj Mahal Baggage Scanner: आगरा में ताजमहल की सुरक्षा को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बीते दिनों सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के लिए आई स्थायी समिति ने भी इस पर जोर दिया था। ताजमहल और यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता में है।

इसके बावजूद आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की अनदेखी के चलते ताजमहल पर लगे बैगेज स्कैनर खराब पड़े हैं। ताजमहल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक पर्यटक की जांच की जाती है और उनके सामान को स्कैन किया जाता है। लेकिन इस समय चार में से तीन बैगेज स्कैनर खराब बताए जा रहे हैं। इससे ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रोज हजारों पर्यटक पहुंचते हैं ताजमहल

आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। स्मारक की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सिविल पुलिस और पुरातत्व विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं। ताजमहल में प्रवेश से पहले प्रत्येक पर्यटक की जांच की जाती है। उनके सामान की स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाता है।

लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें बैगेज स्कैनर खराब दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में CISF के जवान मशीन से सामान की जांच करने के बजाय खुद हाथों से बैग की तलाशी ले रहे हैं। इसके लिए मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है और बैग खोलकर भी देखे जा रहे हैं।

सुरक्षा में चूक हुई तो जिम्मेदार कौन होगा?

ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारक की सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर प्रवेश के दौरान कोई चूक होती है और कोई व्यक्ति हथियार लेकर परिसर में पहुंच जाता है और किसी घटना को अंजाम देता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

इस संबंध में पर्यटन उद्योग से जुड़े होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा से बात की गई। उन्होंने इसे पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बड़ी चूक बताया। रमेश वाधवा ने कहा कि सीधे तौर पर पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पर्यटकों और ताजमहल की सुरक्षा के साथ इस तरह लापरवाही कैसे की जा सकती है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर बड़ी चूक बताया।

पहले भी उठते रहे हैं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह पहला मौका नहीं है, जब ताजमहल की सुरक्षा और प्रतिबंधित गतिविधियों को लेकर सवाल उठे हैं। समय-समय पर ताजमहल में प्रवेश के दौरान पर्यटकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज और प्रतिबंधित सामान ले जाने के मामले सामने आते रहे हैं। इसके अलावा ताज परिसर में पर्यटकों की ओर से वेडिंग शूट और फिल्मों के प्रोमो शूट भी किए जाते रहे हैं।

ताजमहल परिसर में इस तरह की कई गतिविधियां होती रही हैं, जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है। अब देखना होगा कि बैगेज स्कैनर खराब होने और सुरक्षा में सामने आई इस बड़ी चूक के बाद संस्कृति मंत्रालय क्या कार्रवाई करता है।

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला