दो सुरक्षा बैरियर पार कर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंची कार  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, दो बैरियर पार कर पूर्वी गेट तक पहुंची कार, पीछे दौड़ते रहे सुरक्षाकर्मी

Taj Mahal Security Breach: आगरा में ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। कार दो सुरक्षा बैरियर पार कर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • तेज रफ्तार कार दो बैरियर पार कर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंची

  • कार को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी उसके पीछे दौड़ते द‍िखे

  • दो युवकों को गिरफ्तार किया, पुलि‍स ने कार भी सीज कर दी

Agra Taj Mahal Car Barrier Incident: आगरा में ताजमहल की सुरक्षा में शनिवार शाम बड़ी चूक सामने आई। एक तेज रफ्तार कार दो सुरक्षा बैरियर पार कर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंच गई।

कार को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी उसके पीछे दौड़ते नजर आए। घटना का 13 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।

ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद हो चुका था

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:45 बजे ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद हो चुका था। इसी दौरान आगरा नंबर की एक कार वीआईपी रोड से तेज रफ्तार में ताजमहल की ओर बढ़ी। कार होटल अमर विलास और ताज खेमा के पास लगे दो बैरियर पार कर पूर्वी गेट तक पहुंच गई। दोनों जगह सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन कार को समय रहते नहीं रोका जा सका।

दो युवक गिरफ्तार, कार सीज

पूर्वी गेट के पास पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान फतेहाबाद निवासी अमित उपाध्याय और राजस्थान के धौलपुर निवासी अंकित कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों का चालान कर कार सीज कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ताजमहल के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहती है। ऐसे में सवाल है कि दो बैरियर पार करने के बावजूद कार को रोका क्यों नहीं जा सका।

ताजमहल की सुरक्षा में रेड और यलो जोन की व्यवस्था है। स्मारक परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा पुलिस संभालती है। इस घटना ने बैरियर पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान