दशहरा घाट पर अजगर म‍िला  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

ताजमहल के पास अजगरों का डेरा! 24 घंटे में दो बार दिखा विशालकाय अजगर, पर्यटकों में दहशत

Taj Mahal Python Rescue: ताजमहल के दशहरा घाट पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग कौतूहल में उसे देखने लगे तो कई लोग डर गए।

प्रदीप कुमार रावत, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • ताजमहल के दशहरा घाट पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया

  • अचानक अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया

  • वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया

Agra Taj Mahal Snake: आगरा का ताजमहल देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हर दिन हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। हालांकि, इन दिनों ताजमहल अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक पहचान के अलावा कई दूसरी वजहों से भी चर्चा में है। कभी स्मारक परिसर में जय श्रीराम, राधे-राधे और कमल खिला दे के नारे सुनाई देते हैं तो कभी बंदरों का आतंक पर्यटकों को परेशान करता है। अब ताजमहल और उसके आसपास सांप और अजगर दिखाई देने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं।

ताजा मामला शनिवार का है। ताजमहल के दशहरा घाट पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग कौतूहल में उसे देखने लगे तो कई लोग डर गए। सूचना मिलने पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम के सदस्य सुंदर पहलवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

ताजमहल परिसर में लगातार दूसरी घटना

ताजमहल और उसके आसपास अजगर मिलने का यह पहला मामला नहीं है। शनिवार रात को भी ताजमहल परिसर में अजगर दिखाई दिया था। लगातार दो घटनाएं सामने आने के बाद स्मारक और उसके आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दशहरा घाट और आसपास के इलाकों में सांप और अजगर मिलने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। यमुना किनारे हरियाली और प्राकृतिक वातावरण होने के कारण यहां वन्यजीवों की मौजूदगी संभव है। लेकिन पर्यटकों की भारी आवाजाही वाले इलाके में उनका दिखाई देना सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से अहम है।

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ताजमहल दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां देश-विदेश से पर्यटक ऐतिहासिक इमारत और उसकी खूबसूरती देखने आते हैं। ऐसे में लगातार अजगर दिखाई देने की घटनाएं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

अब सवाल है कि क्या दशहरा घाट अजगरों की आवाजाही का ठिकाना बनता जा रहा है? क्या ताजमहल और उसके आसपास वन्यजीवों की निगरानी और रेस्क्यू के पर्याप्त इंतजाम हैं? वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित विभागों के लिए जरूरी चुनौती बन गया है।

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: मुंबई पहुंचे राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेता

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ