सोना लूटने वाले गिरोह का सदस्य आगरा से गिरफ्तार सुन्दर सिंह  (सोर्स : नवभारत लाइव)
आगरा

गुजरात में सोना लूटने वाले गिरोह का सदस्य आगरा से गिरफ्तार, छह साल से चल रहा था फरार

Member Of Gang That Looted Gold Arrested From Agra : आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस रुकवाते थे बदमाश, नीली बत्ती लगी कार और फर्जी आईडी कार्ड से देते थे वारदात को अंजाम।

प्रदीप कुमार रावत, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • आरोपी गुजरात में 2021 में हुई सोना लूट की वारदात में वांछित चल रहा था

  • बदमाश आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस को रुकवाते थे

  • एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया

Member Of Gang Looted Gold Arrested From Agra : अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात के अहमदाबाद जिले में सोना लूट और डकैती की सनसनीखेज वारदात में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान सुंदर सिंह के रूप में हुई है। वह आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव सहारा का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गुजरात के बगोदरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई सोना लूट की वारदात में वांछित चल रहा था। इस मामले में वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। गुजरात पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसी बीच आरोपी के आगरा में होने की जानकारी मिलने पर एसटीएफ आगरा की टीम सक्रिय हुई और गुजरात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आयकर अधिकारी बनकर बस को रुकवाते थे बदमाश

इस गिरोह की वारदात को अंजाम देने का तरीका भी बेहद शातिराना था। बताया जा रहा है कि, गिरोह के सदस्य बसों में पार्सल और सोना लेकर यात्रा करने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। बदमाश आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस को रुकवाते थे।

इसके लिए गिरोह की ओर से कार पर नीली बत्ती लगाई जाती थी और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया जाता था। सरकारी अधिकारी होने का रौब दिखाकर बस में मौजूद लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था और फिर सोना लूटकर आरोपी फरार हो जाते थे

वर्ष 2021 में गुजरात के बगोदरा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह सोना लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद से ही सुंदर सिंह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

आगरा से गुजरात तक जुड़ी अपराध की कड़ी

गुजरात में हुई लूट की वारदात का आरोपी आगरा के ग्रामीण क्षेत्र से गिरफ्तार होने के बाद एक बार फिर अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां चर्चा में हैं। अपराधी एक राज्य में वारदात को अंजाम देकर दूसरे राज्य में छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश करते हैं।

इस गिरफ्तारी में एसटीएफ आगरा की टीम ने गुजरात पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग दिया। छह साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब गुजरात पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदात में उसकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाने में जुट गई है।

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की