गुजरात में डकैती, यूपी को बनाया ठिकाना! नोएडा भागने की फिराक में थे बदमाश, आगरा STF ने रास्ते में दबोचा

UP STF Arrests Gujarat Robbery Accused: आगरा STF ने गुजरात में लूट और डकैती के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को यमुना एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ा है।
UP STF
आरोपी मोहम्मद उर्फ आशु और विजय(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आगरा STF ने लूट और डकैती के मामले में दो लोगों का गिरफ्तार किया

  • गुजरात में डकैती के बाद यूपी को बनाया था ठ‍िकाना

  • नोएडा भागने से पहले STF ने यमुना एक्सप्रेसवे पर घेरा

Yamuna Expressway STF Action: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की आगरा यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात में लूट और डकैती के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने दोनों को आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु और विजय के रूप में हुई है। दोनों गुजरात के राजकोट में दर्ज लूट और डकैती के एक मामले में वांछित थे।

UP STF
सेल्समैन का खेल! आगरा में मालिक के साथ बाजार के दुकानदारों को भी लगाया लाखों का चूना

नोएडा की ओर जा रहे थे दोनों आरोपी

जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को दोनों आरोपी नोएडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ की आगरा यूनिट को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। एएसपी राकेश की निगरानी में टीम ने खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे व्यक्ति को लूटा था

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी गुजरात के राजकोट स्थित बी डिवीजन थाने में दर्ज लूट और डकैती के मुकदमे में वांछित थे। आरोपियों ने बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक व्यक्ति को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से गुजरात पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

आस मोहम्मद पर कई जिलों में दर्ज हैं केस

एसटीएफ की जांच में गिरफ्तार आरोपी आस मोहम्मद उर्फ आशु का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लूट और डकैती के केस दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को खंदौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब गुजरात पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

गुजरात पुलिस करेगी पूछताछ

एसटीएफ की इस कार्रवाई से गुजरात में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अब गुजरात पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।

UP STF
ताजमहल में बिछड़ा 3 साल का बच्चा, लेने पहुंचे पिता से आधार कार्ड को लेकर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल