आगरा के व्यस्त बाजार जयशिव प्लाज़ा में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी  (सोर्स: नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं,नमक की मंडी में तीन सर्राफा गद्दियां चपेट में; 3 फायरकर्मी घायल

Three Bullion Traders Hit Salt Market : पुराने शहर के बाजार बेहद संकरे और घनी आबादी वाले हैं। नमक की मंडी जैसे इलाकों में दमकल की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचाना अपने आप में बड़ी चुनौती है।

प्रदीप कुमार रावत, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • जयशिव प्लाजा में आग लगने से तीन सर्राफा गद्दियां चपेट में आईं

  • आग से एक गद्दी जलकर खाक, जबकि दो अन्य को भी नुकसान पहुंचा

  • आग बुझाने के दौरान तीन दमकलकर्मी घायल, बाजार में मची अफरा-तफरी

Fire Incidents Reported Consistently Agra : ताजनगरी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर में अग्निकांड की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं दुकान आग की चपेट में आ रही है तो कहीं फैक्टरी और वाहनों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

मंगलवार को पुराने आगरा के प्रमुख सर्राफा बाजार नमक की मंडी स्थित जयशिव प्लाजा में आग लगने की घटना ने एक बार फिर शहर की अग्निशमन व्यवस्था और पुराने बाजारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक गद्दी जलकर राख, दो को नुकसान

थाना कोतवाली क्षेत्र के जयशिव प्लाजा में लगी आग ने तीन सर्राफा गद्दियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से एक गद्दी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दो अन्य गद्दियों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सर्राफा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में तीन फायरकर्मी घायल भी हो गया।

बाजार के संकरे रास्ते बने दमकल के लिए चनौती

इस घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि पुराने शहर के बाजार बेहद संकरे और घनी आबादी वाले हैं। नमक की मंडी जैसे इलाकों में दमकल की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचाना अपने आप में बड़ी चुनौती है।

कई बार रास्तों की कम चौड़ाई, बाजारों में अतिक्रमण और भीड़ के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में यदि आग तेजी से फैल जाए तो आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भी आगरा में कई अग्निकांड सामने आए हैं। नौ नवंबर को दीपावली के दौरान शहर में करीब 18 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई थीं। इनमें जगदीशपुरा क्षेत्र का जूता कारखाना और बिचपुरी रेलवे स्टेशन के पास फल की दुकान भी शामिल थी।

14 नवंबर को एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में खड़े ट्रक में आग लग गई। वहीं फाउंड्री नगर में भी ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई। 16 नवंबर को टेढ़ी बगिया क्षेत्र में एक दुकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया।

सुरक्षा ऑडिट की उठी मांग

इन घटनाओं के बीच बड़ा सवाल यह है कि पुराने शहर के संकरे बाजारों में अग्निशमन व्यवस्था कितनी मजबूत है? क्या बाजारों में दमकल वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ते हैं? क्या अतिक्रमण हटाने और अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की नियमित जांच हो रही है?

फिलहाल जयशिव प्लाजा में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जाना बाकी है। जरूरत है कि अग्निशमन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी पुराने बाजारों का सुरक्षा ऑडिट कराएं, ताकि किसी अगली घटना में जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सके।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद