कानपुर में चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
आगरा

एक और रेल हादसा! कानपुर में चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल

Kanpur Central railway station: घटना प्लेटफॉर्म नं 6 और 7 के पास हुई। ट्रेन के थर्ड एसी के B4, B5 और B6 समेत चार कोच बेपटरी हुए। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अभिनव श्रीवास्तव, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • घटना की जानकारी मिलते ही RPF, GRP और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे

  • यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई

  • घटना के कारणों की जांच में जुटे रेलवे अधिकारी

Chauri Chaura Express Derailed: ट्रेन हादसे टलने का नाम नहीं ले रहे हैं। असम में ट्रेन डिरेल की घटना और मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने की घटना के बाद अब एक और रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 के पास हुई। यहां ट्रेन के थर्ड एसी के B4, B5, B6 और B7 समेत चार कोच बेपटरी हुए। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। राहत की बात रही कि बड़ा हादसा टल गया।

चारों एसी कोच हुए डिरेल

ट्रेन संख्या 15003 के चार एसी कोच डिरेल हुए। कोच संख्या B4, B5, B6, B7 डिरेल हुए जिनमें लगभग 300 से ज्यादा यात्री सवार थे। ट्रेन के डिटेल होते ही ट्रेन में सवार यात्रियों की चींख पुकार मच गई। कुछ छोटे बच्चे ट्रेन के अंदर ही गिर गए। गनीमत रही की ट्रेन ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी।

ट्रेन अभी कानपुर के आउटर पर पहुंची थी और इस दौरान ट्रेन में ज्यादा गति नहीं रहती है जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया क्योंकि अगर ट्रेन स्पीड में होती तो यह चार बोगी पलट सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि इन चारों बोगियों में ही 300 से ज्यादा लोग सवार थे।

ट्रेन बहाली का काम जारी

रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। कोचों के पटरी से उतरने के कारणों और घटना के विस्तृत विवरण की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए कानपुर सेंट्रल डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि इस ट्रेन की 4 कोच- B4, B5, B6, B7 डिरेल हुई है। कोई यात्री हानि नहीं हुई है। बहाली का काम जल्द से जल्द किया जा रहा है।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी किसी के घायल होने की भी जानकारी नहीं है यदि किसी के चोट आई होगी तो उसका सर्वप्रथम इलाज कराया जाएगा।

घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। रेल रूट को जल्द से जल्द चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों के आवागमन में कोई परेशानी ना हो। ट्रेन डिरेल की लगातार हो रही घटनाओं के बीच यह आवश्यक है कि रेलवे प्रशासन ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की ओर ध्यान दें।

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट