बाबा बाल योगी- विधायक चौधरी बाबूलाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद बैकफुट पर आए बाबा बाल योगी, चौधरी बाबूलाल से मांगी माफी

Baba Bal Yogi: विधायक चौधरी बाबूलाल और उनके पुत्र पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद बाबा बाल योगी ने विधायक के आवास जाकर माफी मांगी। विधायक ने भी माफी स्वीकार कर मामला खत्म कर दिया।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Baba Bal Yogi Controversy: बीते कई दिनों से अपने अलग-अलग आंदोलनों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बाबा बाल योगी मंगलवार को विधायक और मंत्रियों पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल तक पहुंचा।

विधायक की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने आने के बाद बाबा बाल योगी बैकफुट पर आ गए और विधायक के आवास पर पहुंचकर अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी।

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में शुरू हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक बाबा बाल योगी ने विधायक चौधरी बाबूलाल और उनके पुत्र रामेश्वर चौधरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की बात कही।

इसके बाद बाल योगी ने विधायक चौधरी बाबूलाल और उनके पुत्र रामेश्वर चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उनसे गलती हुई है और इसके लिए वह क्षमा मांगते हैं।

बाबा बाल योगी को मिली माफी

वहीं, चौधरी बाबूलाल और उनके पुत्र रामेश्वर चौधरी ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए बाबा बाल योगी को माफ कर दिया। विधायक ने मामले को आगे न बढ़ाते हुए उनकी माफी स्वीकार कर ली।

बाल योगी इससे पहले कभी सार्वजनिक व्यवस्थाओं, बिजली कंपनी टोरेंट तो कभी सरकारी और निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन करते हुए चर्चा में रहे हैं। अब विधायक के खिलाफ टिप्पणी और उसके बाद माफी मांगने का यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग