आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, महिलाओं को भी 50 फीसदी आरक्षण देने की मां (सोर्स- नवभारत)
आगरा

आरक्षण को लेकर आगरा में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, महिलाओं को भी 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग

Agra Protest News: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण और सामाजिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरक्षण और ओबीसी वर्ग को पूरा लाभ देने की मांग उठाई।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Reservation Protest: यूजीसी के प्रस्तावित बदलावों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर देशभर में बहस और विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। एक ओर सामान्य और सवर्ण समाज से जुड़े संगठन यूजीसी के कथित बदलावों को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरक्षण के दायरे और सामाजिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और विभिन्न वर्गों को उनके हिस्से का लाभ देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।

दिल्ली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की ओर से आरक्षण के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण वहां कार्यक्रम नहीं हो सका। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

धरना-प्रदर्शन करते हुए की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

इसी क्रम में गुरुवार को आगरा में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरक्षण से जुड़ी अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण के प्रावधानों का प्रभावी लाभ पात्र वर्गों तक पहुंचना चाहिए और सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान 49 प्रतिशत आरक्षण का कोटा पूरा करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने और ओबीसी वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि महिलाओं और पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

आरक्षण के मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा

आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रतिनिधित्व से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से भाजपा सरकार तक आवाज पहुंचाई।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी गई।

यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर जहां अलग-अलग सामाजिक संगठनों की ओर से विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं, वहीं आजाद समाज पार्टी का आगरा प्रदर्शन आरक्षण के विस्तार और सामाजिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर हुआ। इस तरह यूजीसी और आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर अलग-अलग सामाजिक संगठनों के आंदोलनों के केंद्र में दिखाई दे रहा है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव