गिरफ्तार आरोपी के साथ आगरा पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में गांजे की बड़ी खेप बरामद; खाली क्रेटों के नीचे छिपाकर लाया गया 101 किलो गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Cannabis Seizure In Agra: ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने कैंटर में खाली क्रेटों के नीचे छिपाकर लाई जा रही करीब 51 लाख रुपये कीमत की 101 किलो 620 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है, एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Cannabis Smuggling: ओडिशा से आगरा और आसपास के जनपदों में गांजे की तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। आगरा पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर मादक पदार्थों की खेप खपाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

इसी क्रम में थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने एक कैंटर में खाली क्रेटों के नीचे छिपाकर लाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैंटर से 101 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है।

आगरा, अलीगढ़ और आसपास के जनपदों में सप्लाई करने की थी योजना

पुलिस के मुताबिक गांजे को कैंटर में रखे खाली क्रेटों के नीचे छिपाया गया था। तस्करों की योजना गांजे की इस खेप को आगरा, अलीगढ़ और आसपास के जनपदों में सप्लाई करने की थी। इससे पहले ही पुलिस ने कैंटर को पकड़कर तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया।

मामले में पुलिस ने दीपक कुमार निवासी गोपी चांदपुर, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा से गांजा लाकर आगरा-अलीगढ़ क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार हर चक्कर के करीब 50 हजार रुपये मिलने की बात भी सामने आई है। मामले में गिरोह से जुड़े फरार आरोपी अनिल की तलाश की जा रही है।

एक गिरफ्तार दूसरे आरोपी की तलाश जारी

एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि आगरा पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजे की यह बड़ी खेप बरामद की है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि इस पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसे पूरी तरह तोड़ा जाए, ताकि आगरा और आसपास के जनपदों में मादक पदार्थों और गांजे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ओडिशा से गांजे की खेप कौन भेज रहा था और आगरा-अलीगढ़ में इसके खरीदार एवं सप्लायर कौन हैं। बड़ी बरामदगी के बाद पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुट गई है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए