आगरा पुलिस में तबादला (सोर्स: सोशल मीडिया)
आगरा

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; किसी को थाने की कमान तो किसी को नई जिम्मेदारी

Agra Police Commissionerate: देर रात हुए इस फेरबदल के बाद आगरा पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनातियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि एक साथ सात थानों की कमान में बदलाव किया गया है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • महिला थाना समेत सात थानों में नए प्रभारी तैनात

  • मंजू रानी से लेकर अंकुर मलिक तक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • आगरा पुलिस में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस

Agra Police Reshuffle: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में देर रात तबादला एक्सप्रेस दौड़ी तो पुलिस महकमे के पुराने समीकरण बदल गए। पुलिसिंग को लेकर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल में सात पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। चौकियों और थानों की जिम्मेदारियों के बीच अब सात नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी को नए थाने की कमान मिली है तो किसी को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी देकर नई भूमिका में उतारा गया है।

देखें किसको मिली क्या ज़िम्मेदारी ?

जारी तबादला सूची के मुताबिक महिला निरीक्षक मंजू रानी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सौरभ सिंह को कमला नगर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अजय कुमार को छत्ता थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मदन सिंह को नाई की मंडी थाने की कमान मिली है।

इसी क्रम में रोहित कुमार को रकाबगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। योगेश कुमार को एकता थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अंकुर मलिक को किरावली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्षेत्रीय पुलिसिंग में कितना होगा बदलाव ?

देर रात हुए इस फेरबदल के बाद आगरा पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनातियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि एक साथ सात थानों की कमान में बदलाव किया गया है। अब नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।

फिलहाल इस फेरबदल को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद थानों की कार्यशैली और क्षेत्रीय पुलिसिंग में कितना बदलाव नजर आता है।

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला