गिरफ्तार आरोपी  (सोर्स- नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा में चांदी लूटकांड का खुलासा: पूर्व बस चालक निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार

Agra Police News: बस से बनारस भेजी जा रही चांदी की खेप से 48 किलो चांदी गायब होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया, पांच आरोपी गिरफ्तार और 16 किलो चांदी, चार मोबाइल और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Silver Theft Case: अगर आप आगरा से दूसरे शहरों में माल भेजने के लिए बसों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आगरा में बस के जरिए भेजी गई चांदी की खेप से करीब 48 किलो चांदी गायब होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में बस एजेंसी का पूर्व चालक ही वारदात का आरोपी निकला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले माल भेजने के तरीके की रेकी की और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर चांदी लूटने की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संजय ट्रेवल्स की बस से बनारस भेजी जा रही थी चांदी

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ के एक व्यापारी ने आगरा से बनारस के लिए चांदी की खेप संजय ट्रेवल्स की बस से भेजी थी। चांदी से भरे कट्टों को बस की सीट के नीचे रखकर गंतव्य तक पहुंचाया जाता था। कुल दो कुंतल चांदी की खेप में से करीब 48 किलो चांदी रास्ते में गायब हो गई। 27 तारीख को चांदी की खेप रिसीव होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद व्यापारी ने आगरा के थाना रकाबगंज में शिकायत दर्ज कराई।

इटावा के पास सफारी गाड़ी से दिया वारदात को अंजाम

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बस एजेंसी के पूर्व चालक की भूमिका सामने आई। आरोप है कि उसने माल भेजने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी होने का फायदा उठाया और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, इटावा के पास सफारी गाड़ी का इस्तेमाल कर चांदी की खेप से चोरी की गई। जांच के दौरान वेजनाथ और उसके साथियों की भूमिका सामने आई। गोविंद गुप्ता से पूछताछ में भी पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात कही गई है।

मध्य प्रदेश में चांदी गलवाने की बात आई सामने

पुलिस जांच में चोरी की गई चांदी को मध्य प्रदेश में गलवाने की बात भी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16 किलो चांदी, चार मोबाइल फोन, दो गाड़ियां और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में महिंद्रा एक्सयूवी कार भी शामिल है। पुलिस अब बरामदगी के साथ-साथ चोरी गई शेष चांदी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पांच आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच

अपर पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस की जांच अभी जारी है।

व्यापारियों के लिए सबक

बसों के जरिए दूसरे शहरों में कीमती माल भेजने वाले कारोबारियों के लिए यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। माल की बुकिंग, उसकी निगरानी और प्राप्तकर्ता तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार