Kanpur: दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक; पति पर मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने मांगा न्याय

Kanpur Triple Talaq Case: कानपुर के चमनगंज में आफरीन ने पति रेहान हुसैन पर दोनों बच्चों के सामने तीन तलाक देने, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Kanpur Triple Talaq Case: Husband Booked After Wife Alleges Divorce in Front of Their Children
पीड़िता(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Complaint Against Triple Talaq Kanpur: कानपुर में एक युवक ने दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर अपनी पत्नी को अपने दोनों बच्चों के सामने तीन तलाक देकर उससे 16 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद पीड़ित पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई और जांच के बाद अब आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर दिया तीन तलाक

चमनगंज की रहने वाली महिला आफरीन ने पुलिस से शिकायत करते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया था। महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही किसी अन्य महिला से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। आफरीन ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 12 अगस्त को महिला ने अपने पति रेहान हुसैन को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, इसके बाद मौके पर ही रेहान ने अपने दोनों बच्चों के सामने आफरीन से कहा था कि मैं तुम्हें तलाक देता हूं तलाक देता हूं तलाक देता हूं.... कहकर तीन तलाक दे दिया।

Kanpur Triple Talaq Case: Husband Booked After Wife Alleges Divorce in Front of Their Children
मथुरा में छात्र पर पत्थर से जानलेवा हमला; परिवार ने की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, देखें वीडियो

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत चमनगंज थाने में की थी लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पीड़ित आफरीन ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में रेहान हुसैन से हुई थी। आफरीन का आरोप है कि उसका पति पहले भी इसी महिला के साथ कई बार पकड़ा जा चुका है लेकिन वह अभी तक बर्दाश्त करती रही लेकिन जब पति ने कहा कि वह महिला ही उसकी सब कुछ है और तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद रेहान ने उसे घर से भी निकाल दिया था। जिसके बाद उसने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की थी इसके बाद वह पिछले दो महीने से न्याय के लिए गुहार लगाते हुए भटक रही थी।

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता आफरीन की तहरीर पर जांच करने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचक के द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com