आगरा मेट्रो द्वितीय कॉरिडोर (सोर्स-नवभारत लाइव)
आगरा

आगरा मेट्रो ने भरी रफ्तार, 80 किमी प्रति घंटे की गति पर 959 यात्रियों के भार के साथ सफल ट्रायल

Agra Metro News: आगरा मेट्रो द्वितीय कॉरिडोर पर 959 यात्रियों के बराबर भार के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्री-RDSO ऑसिलेशन टेस्ट सफल, कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो विस्तार की तैयारियां तेज।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Metro Corridor 2: ताजनगरी में मेट्रो के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। आगरा मेट्रो के द्वितीय कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं शुरू करने की तैयारियों के बीच प्री-RDSO ऑसिलेशन टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस दौरान मेट्रो ट्रेन को 959 यात्रियों के बराबर भार के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ाकर उसकी स्थिरता, तकनीकी प्रदर्शन और ट्रैक की मजबूती को परखा गया।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की ओर से यह परीक्षण डिपो के एंट्री रैंप से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के बीच किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन में सैंड बैग रखकर वास्तविक यात्रियों के भार जैसी स्थिति तैयार की गई। ट्रेन में लगभग 60 से 80 टन तक भार रखकर विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में उसके प्रदर्शन का आकलन किया गया।

80 की रफ्तार पर परखी गई मेट्रो की स्थिरता

प्री-RDSO ऑसिलेशन टेस्टिंग मेट्रो संचालन से पहले की महत्वपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों के भार के साथ ट्रेन निर्धारित गति पर सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

इस परीक्षण में मेट्रो ट्रेन के प्रदर्शन के साथ ट्रैक और उससे जुड़ी सिविल संरचनाओं की मजबूती एवं स्थिरता का भी आकलन किया गया। परीक्षण के दौरान सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए और ट्रायल सफल रहा। यह उपलब्धि द्वितीय कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं की शुरुआत की तैयारियों को मजबूती प्रदान करेगी।

आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बढ़ेगी मेट्रो की पहुंच

आगरा मेट्रो का द्वितीय कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित है। इस कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा और कलेक्ट्रेट मेट्रो स्टेशनों पर निर्माण कार्य जारी है। वहीं, एमजी रोड से कालिंदी विहार तक के शेष हिस्से में भी सिविल निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस कॉरिडोर के माध्यम से संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रॉसिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार जैसे प्रमुख क्षेत्रों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने की योजना है।

तकनीकी परीक्षणों के साथ आगे बढ़ रही संचालन की तैयारी

आगरा मेट्रो का उद्देश्य शहर के प्रमुख व्यावसायिक, आवासीय और पर्यटन क्षेत्रों को सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ तकनीकी परीक्षणों का सफलतापूर्वक पूरा होना इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

द्वितीय कॉरिडोर पर प्री-RDSO ऑसिलेशन टेस्टिंग की सफलता से यह स्पष्ट है कि आगरा मेट्रो परियोजना अब निर्माण के साथ-साथ परिचालन संबंधी तैयारियों के चरण में भी आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में विभिन्न तकनीकी परीक्षणों और निर्धारित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इस कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं शुरू करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!