हादसे में घायल लोग (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; कार पलटने से तीन की मौत, दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग

Agra Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई जबिक 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया है कि कार में सवार पांचों लोग दिल्ली से बलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाजिदपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही डौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकलवाया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटनागस्त कार

आगरा पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के चलते कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हादसे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।

भीषण हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए इस भीषण हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।

गौरतलब है कि यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा परिक्षेत्र में हुआ पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी चालक की झपकी, अधिक गति और लंबे समय तक लगातार वाहन चलाने के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे हादसे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि चालकों के विश्राम, गति नियंत्रण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर और अधिक सख्ती बरतने की आवश्यकता है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे